हरिद्वार, मार्च 16 -- धर्मनगरी में रविवार को पारा बढ़ने से लोगों ने गर्मी महसूस की। दिन में तेज धूप रही। इस कारण अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में 02 डिग्री सेल्सियस की बढोतरी हुई। रात को भी अब गर्मी का अहसास होने लगा है। रविवार को धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा था। हालांकि, शनिवार को धर्मनगरी में बारिश और तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ गई थी। दिन में लोगों को ठंडी हवाओं ने परेशान किया था, लेकिन रविवार को दोबारा तापमान बढ़ गया। आगामी दिनों में भी धर्मनगरी में तापमान और बढ़ने की उम्मीद है। रविवार को भी पूरा दिन तेज धूप निकली रही। बाजार में भी लोग हल्के कपड़े पहनकर निकले। गर्मी बढ़ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.