हरिद्वार, जनवरी 14 -- धर्मनगरी में बुधवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस से गिरकर अचानक गिरकर नौ डिग्री रह गया। जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। सुबह से शाम तक शहर कोहरे की चादर से ढका रहा। साथ ही आसमान में बादल छाए रहे। बुधवार को आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार अधिकतम पारा 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो दिन में साल का सबसे कम तापमान रहा। बीती 11 जनवरी को तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं चार जनवरी को अधिकतम पारा 13.5 डिग्री सेल्सियस और पिछले साल 28 दिसंबर को 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। तापमान में गिरावट के साथ बुधवार का दिन सीजन का सबसे सर्द दिन बन गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.