चित्रकूट, जनवरी 13 -- धर्मनगरी चित्रकूट में गुरुवार को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। पतित पावनी मंदाकिनी के रामघाट, पुल घाट कर्वी के अलावा एमपी क्षेत्र के राघव प्रयाग घाट, भरत घाट व आरोग्यधाम के पास श्रद्धालु डुबकी स्नान कर दान पुण्य करेंगे। यूपी-एमपी प्रशासन ने भीड़ की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए है। यूपी प्रशासन ने पांच जोन व 15 सेक्टरों में मजिस्ट्रेटों को मेला क्षेत्र की जिम्मेदारी लगाई है। सभी जगह पुलिस अधिकारी भी लगाए गए है। इसके अलावा जगह-जगह पुलिसबल तैनात रहेगा। सुरक्षा को देखते हुए खुफियातंत्र की टीमें सक्रिय की गई है। जगह-जगह छानबीन शुरु हो चुकी है। रामायण मेला परिसर में एएसपी सत्यपाल सिंह ने तैनात पुलिस बल के साथ ब्रीफिंग की। कहा कि पुलिस फोर्स ड्यूटी स्थल पर तैनात रहकर मेला को सकुशल संपन्न कराए। सभी पुलिस अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.