हरिद्वार, जनवरी 3 -- आध्यात्मिक पहचान के लिए विश्वविख्यात धर्मनगरी में नशे का बढ़ता जाल अब चिंता का विषय बनता जा रहा है। इसका खुलासा हरिद्वार पुलिस से जारी आधिकारिक आंकड़ों से हुआ है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में एनडीपीएस ऐक्ट में 536 मुकदमे दर्ज किए गए और 585 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 16.83 किलो चरस, 5.53 किलो स्मैक, 1.18 किलो अफीम और 243.94 किलो गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा 14,075 नशीली गोलियां, 3,906 इंजेक्शन, 3,53,843 कैप्सूल और 326 नशीले सिरप भी जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार, बरामद नशीले पदार्थों की अनुमानित बाजार कीमत 17 करोड़ 93 लाख रुपये है। यह आंकड़े न केवल कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती हैं, बल्कि युवाओं के भविष्य को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...