हरिद्वार, फरवरी 8 -- धर्मनगरी में बीते दस दिनों से कड़क धूप ने ठंड के असर को कम कर दिया है। दिन के समय तेज धूप लोगों को राहत पहुंचा रही है। हालांकि सुबह-शाम और रात के वक्त ठंडक बनी हुई है। इसके बावजूद तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार, हरिद्वार में रविवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में आधा डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। जनवरी में ठंड, बारिश और सर्द हवाओं से परेशान रहे लोगों को फरवरी के शुरुआती सप्ताह में बढ़ती गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पिछले दिनों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में) दिन अधिकतम न्यूनतम बुधवार 21.5 10.5 गुरुवार 22.5 9.0 शुक्रवार 23.5 9.0 शनिवार 22.5 9.5 रविवार 23.0 8.0
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.