हरिद्वार, मई 17 -- हरिद्वार, संवाददाता। बढ़ती गर्मी के साथ धर्मनगरी में पिछले चार दिनों से अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। वहीं शनिवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शनिवार को धर्मनगरी में धूप की तपिश बनी रही। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बुधवार से शुक्रवार तक तीन दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ था। लेकिन शनिवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई।बढ़ते तापमान और ग्राम हवाओं के कारण दिन में गर्मी ने लोगों के पसीने निकाल दिए। दिन में लोग तेज धूप से बचने के लिए अपना मुंह ढककर, छाता लेकर सड़कों पर आवाजाही करते दिखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.