हरिद्वार, फरवरी 15 -- फरवरी के महीने में धर्मनगरी में दिन के समय धूप खिल रही है। इससे ठंड का अहसास कम हो रहा है। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। गली-मोहल्लों में लोग धूप सेंकते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.