चित्रकूट, जनवरी 22 -- चित्रकूट। संवाददाता धर्मनगरी चित्रकूट में शिवशक्ति अखाड़ा के महंत मधुराम शरण शास्त्री की अगुवाई में रामायण मेला सीतापुर से चौगलिया होते हुए रामघाट तक सशस्त्र सन्यासी यात्रा निकाली गई। यात्रा का मुख्य उद्देश्य हिंदुओं को सशस्त्र धारी बनाना है। जयपुरिया, सीतापुर बस स्टैंड, चौगलिया, रामघाट, निर्मोही अखाड़ा में संन्यासियों ने सशस्त्र अभ्यास किया। इस दौरान विशाल अग्रवाल, विष्णु गोपाल पांडेय, सत्यम सोनी, राहुल गुप्ता, महंत वरुण, मुन्ना, संतोष मिश्रा, दिनेश तिवारी, रामशरण तिवारी, अमित मिश्रा, राजेंद्र त्रिवेदी, अंकित पटेल, अमित श्रीवास्तव, धर्मेंद्र, प्रिंस पांडेय, सिद्धार्थ पांडेय, विमल त्रिपाठी, कामता, जमुना आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...