चित्रकूट, जनवरी 26 -- चित्रकूट। संवाददाता भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट के एमपी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्य के दौरान पुरातन मंदिरों को क्षति पहुंचाने और संतों के अपमान से आक्रोशित कांगे्रसियों का आक्रोश फूट पड़ा। लामबंद कांग्रेसियों ने एमपी क्षेत्र के पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी की अगुवाई में धर्मनगरी के प्रमुख मार्गों पर जुलूस के साथ पैदल मार्च निकाला। इसके बाद कामदगिरि प्रमुख द्वार के समीप बिहारी चौक पर धरना दिया। पूर्व विधायक ने कहा कि धर्मनगरी चित्रकूट की पुरातन मंदिर धरोहर है। सनातन संस्कृति की यही मंदिर पहचान है। विकास कार्य के नाम पर धर्मनगरी के पुरातन मंदिरों को एमपी प्रशासन तोड़ रहा है। यह पूरी तरह से सनातन पर घात है। जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि मंदिरों को क्षति पहुंचाकर संतों का अपमान किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.