हरिद्वार, जनवरी 25 -- आज गणतंत्र दिवस का अवकाश होने के चलते रविवार को धर्मनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हरकी पैड़ी सहित आसपास के सभी प्रमुख गंगा घाट पर श्रद्धालु स्नान करते नजर आए। रविवार को हरकी पैड़ी, मालवीय घाट, सुभाष घाट और नाई घाट पर विशेष सतर्कता बरती गई। पुलिस-प्रशासन की टीमें पूरे दिन व्यवस्था संभालने में जुटी रहीं। गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई। दूसरी ओर, प्रमुख बाजारों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। अपर रोड, मोती बाजार और आसपास के क्षेत्रों में पूजा-सामग्री, प्रसाद और खाने-पीने की दुकानों पर दिनभर रौनक बनी रही। व्यापारी भुवनेश, रामेश्वर, मनोज, मुन्ना और जगमोहन ने बताया कि लगातार अवकाश के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे हैं, जिससे कारोबार में तेजी आई है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.