बांदा, फरवरी 8 -- पैलानी। ब्लॉक के गौरी कला के मजरा कुम्हारियाडेरा स्थित श्रीजरहे बाबा बजरंगबली के मंदिर से भागवत कथा की कलश यात्रा निकाली गई। भक्तगणों ने धर्मध्वजा के साथ कलश यात्रा निकालकर नदी से पानी लेकर पूजन किया। कथा वाचक पं. आचार्य रजनीश कृष्ण महाराज बनारस रहे। परीक्षित सुनील निषाद, पानकली यजमान रहे। नाल वादक कमलेश, हरमोनियम में मुन्नालाल रहे। सुरेंद्र सिंह के द्वारा पहले दिन पूजन कर गायन वंदन किया गया। ग्रामीण जनार्दन सिंह, गौरव सिंह, जगबीर, आशीष प्रधान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...