बिहारशरीफ, अगस्त 6 -- फोटो: नालंदा01: नालंदा के चाइनिज टेम्पल में बुधवार को पुण्यतिथि में शामिल देश विदेश के बौद्ध भिक्षु। नालंदा, निज संवाददाता। स्थानीय चाइनीज मंदिर में बौद्ध धर्मगुरु डा. पैंयालिंकारा की तीसरी पुण्यतिथि धूमधाम से मनायी गयी। म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, वियतनाम, लाओस समेत देश के कई भागों से आये सैंकड़ों श्रद्धालुओं व बौद्ध भिक्षुओं ने मंगलपाठ करने के बाद उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया। डा. धम्मरत्ना ने बताया कि वे 1981 में वर्मा से नव नालंदा महाविहार में शिक्षा ग्रहण करने आये थे। प्राचीन इतिहास में स्नातकोत्तर करने के वाद उन्होंने पीएचडी की उपाधि ली। शिक्षा ग्रहण करने के दौरान चाइनीज टेंपल आया करते थे। उन्हें नालंदा से बहुत प्रेम था। उनका जीवन असहाय लोगों की सेवा करने में गुजार। युवा व गरीबों की आर्थिक मदद कर प्रोत्साहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.