बदायूं, फरवरी 14 -- धर्मकर्म-श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग 13 बीडीएन 48-बिल्सी के गांव भिलौलिया में श्रीमद्भागवत कथा सुनाती कथा व्यास शिवांगीक माधव। बिल्सी। क्षेत्र के गांव रिसौली के मजरा भिलौलिया स्थित शिव मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथावाचक शिवांगी माधव ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव एवं उनकी बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य भुवनेश कुमार यादव, ओमप्रकाश सिंह, वीरेश कुमार, प्रेमपाल, दिनेश कुमार, अमनेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अंत में श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.