दरभंगा, सितम्बर 19 -- बेनीपुर। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. एसएम अली इमाम का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। नेहरा नवटोलिया, धरौड़ा, बहेड़ा और कजियाना में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल, माला और चादर भेंट कर सम्मानित किया। डॉ. इमाम ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन अधिक से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगा। मौके पर राजद प्रदेश अल्पसंख्यक व शिक्षक प्रकोष्ठ के महासचिव कलीकुज्जमा खान हीरा, रामबालक पासवान, अमोल पासवान, मो. नौसार, हैदर खान, राशिद खान, राम प्रकाश झा,आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.