गिरडीह, अप्रैल 1 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के धरियाडीह में दो पक्ष उलझ गये। दोनों पक्ष आपस में गाली-गलौज करने लगे। हालांकि बात कुछ बढ़ने से पूर्व ही इसकी जानकारी नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद को मिल गयी। सूचना पर डीएसपी मुख्यालय वन नीरज कुमार सिंह एवं थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद समेत कई अन्य पुलिस अधिकारी व जवान मौके पर पहुंच गये और मामले को शांत करा दिया। ईद का पर्व होने के कारण इस घटना को लेकर एहतियात के तौर पर धरियाडीह में पुलिस अधिकारी व जवानों को तैनात कर दिया गया। नगर थाना प्रभारी शैलेश ने बताया कि पिछले आठ दिनों से धरियाडीह के दो युवक आपस में झगड़ा कर रहे हैं। सोमवार को भी दोनों आपस में उलझ गये और एक दूसरे से गाली-गलौज करने लगे। इस बीच पुलिस पहुंच गयी और दोनों पक्षों को शांत कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.