मेरठ, दिसम्बर 2 -- पांच माह पहले उत्तराखंड के धराली में बादल फटने से आई तबाही को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने सुनवाई में कड़ा रुख अपनाया है। नदियों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने के साथ फ्लड प्लेन निधारित करने के निर्देश दिए हैं। यह सुनवाई मेरठ निवासी प्रियंक भारती की याचिका पर हो रही है। एनजीटी में प्रियांक भारती ने बताया नदी के डूब क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण इसके विकराल रूप धारण किया जाना दर्शाया गया। सेटेलाइट इमेज भी दाखिल की गई, जिसमें 148 इमारतें इसकी चपेट में आना बताया था। एनजीटी ने 22 सितंबर को सुनवाई के बाद केंद्र सरकार, यूपी व उत्तराखंड सरकार को विस्तृत जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए थे। 27 नवंबर को याचिका पर एनजीटी के जस्टिस ने पूर्व में हरिद्वार से उन्नाव तक किए गए गंगा फ्लड प्लेन पर सवाल उठाते कहा कि राज्य सरकार मूल कानून को ...