रुद्रप्रयाग, अगस्त 8 -- उत्तरकाशी के धराली में आई विनाशकारी आपदा में मृत आत्माओं की शांति के लिए नगर व्यापार मंडल ने कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर उन्होंने भगवान रुद्रनाथ, केदारनाथ से मृत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की। साथ ही पीड़ित परिवार को शक्ति प्रदान करने के लिए भी भगवान से कामना की। रुद्रप्रयाग नगर में व्यापार मंडल अध्यक्ष राय सिंह बिष्ट की मौजूदगी में नए बस अड्डे से लेकर मुख्य बाजार हनुमान चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। सभी व्यापारियों ने इस घटना पर शोक जताया। साथ ही सरकार से प्रभावितों की हर संभव मदद करने की मांग की। कैंडिल मार्च में व्यापार संघ अध्यक्ष राय सिंह बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप बगवाड़ी, माधो सिंह नेगी, लक्ष्मण बिष्ट, गणेश बिष्ट, जगदीश नेगी आदि मौजूद थे। वहीं केदारनाथ धाम में केदारसभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, मंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.