श्रीनगर, अगस्त 11 -- गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने कहा कि धराली आपदा में अब तक सरकार के पास 43 लोगों के लापता होने का आंकड़ा है। चार दिन तक हेली से चले रेस्क्यू के दौरान आपदाग्रस्त क्षेत्र से कुल 1278 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। राहत एवं पुनर्वास की योजना के लिए शासन द्वारा गठित उच्च स्तरीय कमेटी के लोग भी धराली पहुंचे हैं और नुकसान का बारीकी से सर्वेक्षण कराया जा रहा है। सोमवार सुबह गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने उत्तरकाशी स्थित आपदा स्मार्ट कंट्रोल रूम में प्रेस वार्ता कर धराली आपदाग्रस्त क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि धराली आपदा में 43 लोग लापता हुए हैं, जिनमें नौ आर्मी के जवान, 13 स्थानीय लोग, 24 नेपाली, 13 बिहार और छह लोग यूपी के लापता हैं। उन्होंने कहा कि 29 नेपाली मजदूरों के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.