रुद्रपुर, अगस्त 12 -- रुद्रपुर। समाज कल्याण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने उत्तराखंड मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ का योगदान दिया है। यह सहायता हाल ही में उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में हुए विनाशकारी बादल फटने से प्रभावित परिवारों की राहत और पुनर्वास के लिए दी गई है। रविवार को बरेली अंचल के महाप्रबंधक प्रतीक अग्निहोत्री, उप महाप्रबंधक श्रीपाल सिंह तोमर और अरविंद जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चेक सौंपा। सीएम धामी ने बैंक के इस त्वरित सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि यह राशि पीड़ितों को तुरंत राहत और दीर्घकालिक पुनर्वास में सहायक होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.