मोतिहारी, फरवरी 9 -- घोड़ासहन,निप्र। परिजनों के नाम पर जॉब कार्ड बना कर मजदूरी के पैसे का उठाव कर लेने के बाद अब बिना काम किये ही फर्जीवाड़ा कर योजना की पूरी राशि का उठाव कर लेने का मामला प्रखंड के बिजई पंचायत में सामने आया है। ग्रामीण गोपाल प्रसाद सहित अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को आवेदन दिया है। आवेदन में बताया गया है कि मनरेगा योजना संख्या 20623434 व 20628318 में अरूणा नदी की उड़ाही, योजना संख्या-20821474, 20806629 व 208214177 में मधुबनी ग्राम में मेन रोड से मिट्टी भराई व सोलिंग कार्य तथा योजना संख्या-20565552 व 20600965 में नहर उड़ाही कार्य में धरातल पर कोई कार्य किये बिना ही फर्जी जिओ टैग कराकर योजना राशि का उठाव कर लिया गया है। ग्रामीणों ने पंचायत सरकार भवन ,मधुबनी छठ घाट,व खेल मैदान के निर्माण में भी घटिया सामग्री का उपयोग करने का आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.