बेगुसराय, अप्रैल 21 -- मटिहानी। बीस सूत्री समिति की बैठक सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में हुई। अध्यक्षता समिति के प्रखंड अध्यक्ष अनिल चौधरी ने की। विधायक राजकुमार सिंह ने कहा कि सरकार की जो कल्याणकारी योजनाएं हैं वह धरातल पर दिखाई देनी चाहिए। इसके लिए प्रखंड प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को मिल-जुलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रखंड के विकास में जो अवरोध पैदा करेंगे, उसका यह समिति और हम सब प्रतिकार करेंगे। बैठक में सरकार के द्वारा अलग-अलग विभागों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास परियोजना, मनरेगा, कृषि विभाग, खाद्यान्न विभाग, सहकारिता विभाग, नल जल योजना, बिजली सहित अन्य योजनाओं के तहत किए जा रहे कार्यों के समीक्षा की गई। मौके पर प्रखंड प्रमुख विश्वनाथ राय, प्रखंड बीस सूत्री उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.