जहानाबाद, दिसम्बर 6 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। विशुनगंज थाना क्षेत्र के धराउत मे आपसी विवाद मे मारपीट की घटना हो गई, जिसमे दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। घायलों में पुतुल देवी, मनोज मांझी, सूरज कुमार, रूमंती देवी और पूनम कुमारी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में कराया गया। घटना शनिवार सुबह की है। घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...