मुंगेर, फरवरी 3 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड में संपूर्णता अभियान 2.0 को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारी तेज कर दी गई है। नीति आयोग के निर्देश पर स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और पोषण से जुड़े चयनित सूचकांकों को शत-प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है। नीति आयोग से जुड़े शशिशेखर सिंह ने बताया कि धरहरा प्रखंड में कुछ संकेतकों में प्रगति अच्छी है, जबकि कई बिंदुओं पर अभी और काम करने की जरूरत है। सभी सूचकांकों को सौ प्रतिशत तक पहुंचाना है। सोमवार को प्रखंड कार्यालय में सभी विभागों के अधिकारियो के साथ हुई बैठक मे बताया गया कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत जन्म के समय बच्चों का वजन, आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य केंद्रों पर वीएचएसएनडी/यूएचएनडी का आयोजन, टीबी मरीजों की पहचान, पशुओं का टीकाकरण और स्कूलों में बालिकाओं के लिए शौचालय जैसी सुविधाओं पर काम किया ज...