मुंगेर, सितम्बर 15 -- धरहरा,एक संवाददाता। खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। धरहरा प्रखंड के बरमसिया गांव में प्रमंडलीय स्तर का खेल मैदान बनेगा। रविवार को डीएम निखिल धनराज ने प्रस्तावित स्थल का जायजा लिया। उनके साथ डिप्टी कलेक्टर कमल किशोर, डीडीसी अजीत कुमार सिंह, जमालपुर बीडीओ प्रभात रंजन, बीएओ अशोक प्रियदर्शी सहित कई अधिकारी मौजूद थे। डीएम ने बताया कि मैदान के लिए सरकारी भूमि चिन्हित कर ली गई है। बरमसिया गांव भौगोलिक दृष्टि से उपयुक्त माना गया है। यहां पर्याप्त भूमि उपलब्ध है और यह स्थान प्रखंड मुख्यालय के नजदीक भी है, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों की पहुंच सुगम रहेगी। प्रस्तावित योजना में दर्शक दीर्घा, रनिंग ट्रैक, फुटबॉल व क्रिकेट पीच, वॉलीबॉल कोर्ट, कुश्ती अखाड़ा, ड्रेसिंग रूम, शौचालय और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं शामिल होंगी। विभागीय स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.