मुंगेर, जनवरी 3 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड के पांच प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) में प्रबंधकारिणी समिति के चुनाव की अधिसूचना बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने जारी कर दी है। जो समिति अवक्रमित है, अवधि समाप्त हो चुकी है अथवा जिनके पद रिक्त हैं, वहां चुनाव कराया जाएगा। चुनाव बंगलवा, अजीमगंज, औड़ाबगीचा, महरना तथा सारोबाग पंचायत पैक्सों में कराया जाएगा। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार मतदान 6 फरवरी को कराया जाएगा। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 4.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की अनुशंसा पर मतदान की अवधि सुबह 7बजे से दोपहर 3 बजे तक की जा सकती है। चुनाव को लेकर 5 जनवरी 2026 को निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सूचना का प्रकाशन किया जाएगा। 21 और 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.