भागलपुर, फरवरी 14 -- अकबरनगर संवाददाता नगर पंचायत अकबरनगर के श्रीरामपुर में आजाद क्रीड़ा मैदान के तत्वाधान में आजाद क्रिकेट क्लब के सौजन्य से चल रहे श्रीरामपुर प्रीमियर लीग (सीजन-6) के पांचवें मैच में धरहरा की टीम ने तारापुर को 51 रन से हराकर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। तारापुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी धरहरा की टीम की ने 14 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 218 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में तारापुर की टीम 12.2 ओवर में 167 रन ही बना सकी। धरहरा के सोनू कुमार को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...