मुंगेर, दिसम्बर 2 -- धरहरा, एक संवाददाता। क्षेत्र में विकास योजनाओं की प्रगति का आकलन करने पहुंचे डीडीसी अजीत कुमार सिंह ने सोमवार को धरहरा काली मंदिर परिसर तथा डाकबंगला स्थित बहुउद्देशीय भवन का निरीक्षण किया। काली मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण को लेकर डीडीसी ने स्थल का माप-जोख कराया। करीब 65 लाख रुपये की लागत से इस योजना का क्रियान्वयन होना है। यह मांग स्थानीय ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव से पूर्व सांसद ललन सिंह के धरहरा आगमन के दौरान उठाई थी। उसी समय सांसद ने मौके पर मौजूद डीडीसी को इसे जिला पार्षद मद से कराने का निर्देश दिया था। निरीक्षण के बाद उम्मीद है कि जल्द ही कार्य प्रक्रिया गति पकड़ लेगी। इसके बाद डीडीसी ने डाकबंगला, धरहरा में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय भवन का भी जायजा लिया। भवन निर्माण की धीमी प्रगति को देख उन्होंने संवेदक को कड़ी फटक...