छपरा, फरवरी 14 -- सैकड़ों लाभार्थियों ने कराया पंजीकरण, पांच लाख तक निःशुल्क इलाज की दी गई जानकारी अमनौर, एक संवाददाता। सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी की पहल पर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्रखंड के धरहराखुर्द पंचायत स्थित धरहरा कला के प्राथमिक विद्यालय में आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में सैकड़ों की संख्या में लाभार्थियों ने पहुंचकर अपना पंजीकरण कराया और आयुष्मान कार्ड बनवाया। इस दौरान उपस्थित लोगों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक की निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, जिससे वे सरकारी एवं सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में उपचार करा सकते हैं। शिविर में आए लोगों को आवश्यक दस्तावेजों की जांच के ...