गंगापार, अक्टूबर 6 -- गजरूप सिंह इंटर कॉलेज धरवारा की कक्षा 11 की छात्रा जानवी शुक्ला को मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनाया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य जगत नारायण पांडेय ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया। जानवी ने विद्यालय के सभी विभागों का निरीक्षण किया और स्वच्छता व अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया। जगत नारायण पांडेय ने कहा कि यह पहल साबित करती है कि बेटियां किसी भी जिम्मेदारी को निभाने में सक्षम हैं। विद्यालय के व्यवस्थापक विवेक सिंह ने जानवी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के एमपी सिंह, प्रमोद जायसवाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.