जमशेदपुर, फरवरी 9 -- पटमदा प्रखंड के कुमीर गांव में कुमीर खूंटकाटी हिंदयार वंश द्वारा आयोजित पांता पूजा (धरम पूजा) रविवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। शनिवार शाम संध्या आरती के बाद नगेन पुनुरियाड़ और ममता महतो की टीम ने रात्रि जागरण के रूप में महाराय काव्यपाठ की प्रस्तुति दी। रविवार सुबह पूरे विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न हुई और मन्नत रखने वाले बालक-बालिकाओं का मुंडन कराया गया। पुरंतरी अनुष्ठान में कुमीर हिंदयार गोष्ठी के अलावा पेनादा (बोड़ाम), चुड़दा (पटमदा), पश्चिम बंगाल के धोबनी, तुलसीडीह और आमड़ाबेड़ा के परिवारों ने भाग लिया। कार्यक्रम में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। अनुष्ठान के सफल संचालन में छुटुलाल महतो, अभिलाष महतो, भरत महतो, श्रावण महतो, हरलाल महतो, निरंजन महतो, ऋशिकेश महतो, सुधीर महतो, बुद्धेश्वर महतो, अशोक मह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.