मैनपुरी, मई 18 -- वारंटी और वांछितों की गिरफ्तारी के लिए पांच घंटे चले धरपकड़ अभियान के दौरान पुलिस ने 38 वारंटियों और 10 वांछितों की गिरफ्तारी की। एसपी के निर्देश पर जनपद के सभी थानों ने शनिवार की रात 12 बजे से रविवार की सुबह 5 बजे तक अभियान चलाकर गिरफ्तारी की। पकड़े गए आरोपियों को थाने लाया गया और पूछताछ के बाद संबंधित अदालतों में पेश कर दिया गया। एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर सिटी सर्किल में कोतवाली ने पांच, एलाऊ ने चार, दन्नाहार ने तीन, भोगांव सर्किल ने भोगांव कोतवाली ने 5, बेवर ने 3, किशनी ने 7, बिछवां ने एक वांछित और वारंटी की गिरफ्तारी की। कुरावली सर्किल में कुरावली कोतवाली ने एक, घिरोर ने 7, औंछा ने तीन, करहल सर्किल में करहल ने सात, कुर्रा ने एक तथा बरनाहल ने एक वांछित और वारंटियों को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि ये सभी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.