आगरा, जनवरी 12 -- जनपद में पुलिस ने रातभर अभियान चलाकर कुल दस वारंटी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने सभी वारंटियों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि न्यायालय से जनपद के विभिन्न थानों के लिए वारंट जारी कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। एसपी ने बताया कि कासगंज कोतवाली पुलिस ने चार वारंटी, सोरों कोतवाली पुलिस ने दस वारंटी, ढोलना थाना पुलिस ने एक वारंटी, सहावर थाना पुलिस ने तीन, अमांपुर थाना पुलिस ने दो, सुन्नगढ़ी थाना पुलिस ने दो, पटियाली थाना पुलिस ने एक, गंजडुंडवारा कोतवाली पुलिस ने तीन, सिढ़पुरा थाना पुलिस ने एक, सिकन्दरपुर वैश्य थाना पुलिस ने दो वारंटी गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...