हापुड़, मार्च 20 -- जिले में वारंटियों को पकड़ने के लिए धरपकड़ अभियान चलाया हुआ हैं। मंगलवार की देर रात को कोतवाली पुलिस ने चार गांव और तीन मोहल्लों में अभियान चलाकर सात वारंटियों को हिरासत में लिया। इसके बाद बुधवार की सुबह वारंटियों को न्यायालय में पेश किया और पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि वारंटियों को पकड़ने के लिए अभियान चला हुआ हैं। जिसके तहत मंगलवार की देर रात को पुलिस ने गांव मदापुर निवासी मुनकाद, मोहल्ला डबरिया निवासी बबलू, मोहल्ला डबरिया निवासी सोनू, गांव परतापुर निवासी दीपक, गांव खेड़ा निवासी मोहत, गांव खेड़ा निवासी हिमांशु और मोहल्ला अशोक नगर निवासी पवन को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया हैं। उन्होंने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। किसी भी हाल वारंटियों को बख्शा नहीं जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.