अलीगढ़, फरवरी 21 -- पिसावा, संवाददाता। कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण में जारी किसानों के धरने में रात को किन्ही अराजक तत्वों द्वारा पथराव किए जाने का आरोप लगाते हुए किसानों ने घटना पर रोष व्यक्त किया। साथ ही किसानों की समस्या का समाधान न किए जाने पर भी रोष व्यक्त करते हुए धरने की आगामी रणनीति तैयार की गई है। मंगलवार से रात दिन अनिश्चितकालीन धरने का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष गभाना वीरकरण सिंह फौजी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि रात को धरने के दौरान सड़क की दूसरी तरफ से सो रहे किसानों पर किसी अराजक तत्व द्वारा पथराव किया। जिस पर किसानों ने रजाइयों में व इधर-उधर दीवार के सहारे बचाव लेकर अपने आप को बचाया। किसानों ने आशंका का व्यक्त की है कि उनके शांतिपूर्ण धरने में अवरोध डालने के लिए यह कार्यवाही ...