बिजनौर, जून 30 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता भनेड़ा टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों द्वारा आम जन के साथ अभद्रता करने, लोकल लोगों से जबरन टोल वसूली करने, टोल मैनेजर द्वारा दबंगता दिखाने के विरोध में भारी बारिश में ही धरना देकर बैठ गए। किसानों ने टोल को फ्री करा दिया। देर शाम तक किसान धरनास्थल पर जमा रहे। रविवार को सैकड़ों किसान भनेड़ा टोल पर एकत्रित हुए और टोल कर्मियों के खिलाफ धरना देकर बैठ गए। किसानों ने टोल को फ्री करा दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम तोमर ने बताया कि भनेड़ा टोल पर लगातार किसानों और आम जनता को परेशान किया जा रहा है। कर्मचारी अभद्रता करते हैं। लोकल लोगों से भी जबरन वसूली करते हैं। समस्याओं के समाधान होने तक धरना जारी रहेगा। प्रांतीय नेता अजय बलियान, तहसील अध्यक्ष नजीबाबाद देवदत शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष नजीबाबाद अव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.