बिजनौर, जनवरी 6 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत का आठवें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता डीएफओ कार्यालय पर किसानो की समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे रहे। सोमवार को ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार की अध्यक्षता व जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार गुड्डू के संचालन मे आयोजित धरने में वक्ताओं ने कहा कि वन विभाग में क्षेत्र में पूरा भ्रष्टाचार मचा रखा है। वन विभाग किसानों का शोषण कर रहा है। किसानों को उनके राजस्व में दर्ज भूमि दिलाई जाए, भ्रष्टाचार खत्म किया जाए, जल्दी वन विभाग में तालाबंदी की जाएगी। मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, मंडल सचिव जय सिंह, जिला उपाध्यक्ष विजय पहलवान, मंडल उपाध्यक्ष शिव कुमार, जिला महासचिव नरदेव सिंह, गजेंद्र मलिक, डॉक्टर शरीफ, दीपू, न्याय पंचायत अध्यक्ष अजीत सिंह, पप्पू भाई, ज्ञान सिंह, प्रमोद, विजेंद्र सिंह...