हरिद्वार, जनवरी 6 -- जल संस्थान की लापरवाही के खिलाफ मंगलवार को रत्नमणि डोभाल ने पंतद्वीप स्थित कार्यालय पर धरना दिया। उनका आरोप है कि उत्तरी हरिद्वार में लंबे समय से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत नहीं की जा रही, जिससे लोगों के घरों में गंदा और बदबूदार पानी पहुंच रहा है। शांतिकुंज क्षेत्र में जैन मंदिर के पास मुख्य पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण सीवरयुक्त पानी की आपूर्ति हो रही थी। शिकायत के बावजूद जब सुनवाई नहीं हुई तो डोभाल को धरने पर बैठना पड़ा। इसकी खबर मिलते ही अधीक्षण अभियंता यशवीर मल मौके पर पहुंचे और जेई को तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। डोभाल ने बताया कि जैन मंदिर, जीडीपुरम, सत्यम विहार, श्रद्धा पुरम और गंगोत्री विहार समेत करीब 15 हजार लोग गंदे पानी की समस्या से परेशान थे। इधर, ईई विपिन चौहान ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.