शाहजहांपुर, जनवरी 30 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। खिरनीबाग स्थित रामलीला मैदान में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के धरना प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा होते-होते बच गया। गुरुवार को धरने के बीच अचानक सांड़ों का झुंड दौड़ता हुआ पहुंच गया। धरने में बैठी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रौंदता चला गया। इस घटना में कई कार्यकत्रियां घायल हो गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिला आंगनबाड़ी संघ के बैनर तले सैकड़ों कार्यकत्रियां अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठी थीं। इसी दौरान अचानक दौड़ते सांड़ धरनास्थल में घुस आए। कुछ कार्यकत्रियां संभल नहीं सकीं और सांडों की चपेट में आ गईं। मंच पर मौजूद कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने किसी तरह सांडों को भगाया। इस दौरान कई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के पैर और सिर में गंभीर चोटें आईं। घायलों को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती करा...