कन्नौज, अप्रैल 5 -- छिबरामऊ, संवाददाता। तहसील में एसडीएम न्यायिक के खिलाफ वकीलों के चल रहे धरना प्रदर्शन के 9वें दिन वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। उधर, किसान यूनियन के अलावा कई अन्य संगठनों ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपने समर्थनपत्र भी सौंपे। एसडीएम न्यायिक द्वारा बार एसोसिएशन के महासचिव व एक अन्य अधिवक्ता समेत कई अन्य अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में दर्ज कराई गई फर्जी रिपोर्ट के खिलाफ वकीलों का आंदोलन 9वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के 9वें दिन बार एसोसिएशन के पांच वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा के नेतृत्व में डीएन सिंह, रामचंद्र यादव, रावेंद्र शाक्य, कन्हईलाल क्रमिक अनशन पर बैठे। साथी अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें अनशन पर बिठाया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन अवधेश गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.अवधेश त्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.