बोकारो, अगस्त 2 -- चंद्रपुरा। आगामी 4 अगस्त को झारखंड विधानसभा रांची में स्वास्थ्य सहिया संघ के बैनर तले धरना प्रदर्शन आहूत किया गया है जिसमें बोकारो जिला सहित धनबाद, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा व गिरिडीह जिला की सहिया भाग लेंगी। स्वास्थ्य सहिया को स्थाई करने, मानदेय 22 हजार रुपए प्रत्येक माह, स्वास्थ्य बीमा सहित अन्य मांग शामिल हैं। जानकारी कोषाध्यक्ष ललिता देवी, संयोजक कैलाश गिरि उत्तरी छोटानागपुर, ललिता देवी सचिव बोकारो जिला, संगीता देवी संगठन सचिव बोकारो जिला, पिरति देवी अध्यक्ष बोकारो जिला, स्वास्थ्य सहिया संघ लीलू देवी कोषाध्यक्ष बोकारो जिला संघ ने संयुक्त रूप से दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.