अलीगढ़, फरवरी 5 -- पिसावा, संवाददाता। कोतवाली में बुधवार को प्रस्तावित भारतीय किसान यूनियन के धरना-प्रदर्शन को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल की व्यवस्था की गई। लेकिन किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष वीरकरण सिंह फौजी द्वारा मंगलवार को खराब मौसम के चलते संगठन के उच्च पदाधिकारी के अग्रिम आदेश तक धरने को स्थगित करने की घोषणा की गई थी। पिछले दिनों गांव शाहपुर पर विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम के छापेमारी के विरोध में किसान धरने पर बैठ गए थे। जिस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में सौ से अधिक किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया था। किसानों पर मुकदमा दर्ज कराए जाने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान किया गया था। बुधवार को प्रस्तावित किसानों के धरने को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाने पर चंडौस, टप्पल, अतरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.