मऊ, फरवरी 21 -- मऊ। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के नेतृत्व में आगामी 9, 10, 11 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर कताई मिल पेंशनर संघ की 25 फरवरी को भाकपा-(माले) जिला कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक होगी। कताई मिल पेंशनर संघ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि न्यूनतम पेंशन की मांग को लेकर मजदूर संगठन पिछले कई सालों से लगातार संघर्ष में है। देश के मजदूर संगठन दिल्ली के जंतर-मंतर पर आर-पार का आंदोलन करने को मजबूर हैं। जिसमें मऊ जनपद से भी सैकड़ो कताई मिल पेंशनर संघ के मजदूर शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.