बिजनौर, नवम्बर 28 -- उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की ओर से फतेहपुर में लेखपाल सुधीर कुमार की आत्महत्या के विरोध में शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का बहिष्कार कर तहसील प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के अध्यक्ष अमित तोमर ने बताया की फतेहपुर में आत्महत्या करने वाले लेखपाल के मामले में एसडीएम पर भी कार्रवाई की मांग के साथ ही इस तरह का दबाव लेखपालों पर नहीं बनाने जाने की बात कही है गई है। बताया 25 नवंबर को फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा में शादी से ठीक एक दिन पहले लेखपाल ने आत्महत्या कर ली थी, जबकि 26 नवंबर को उसकी शादी थी। आरोप है कि कानूनगो समेत अन्य अफसरों ने उस पर एसआईआर का काम करने के लिए अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा था। तनाव में आकर लेखपाल ने यह कदम उठाया था। घटना में संबंधित तहसील के एसडीएम पर भ...