कोडरमा, जून 14 -- झुमरी तिलैया। झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता सुधाकर यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि विधायक अमित कुमार यादव अपने निजी स्वार्थ के लिए अनिश्चितकालीन धरना का आयोजन किया गया था। स्वार्थ की पूर्ति होने पर आज धरना स्थगित हो गया। उन्होंने विधायक पर विस्थापितों और प्रभावितों दिग्भ्रमित करके अपने परिजनों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि विधायक तीसरी बार जीते हैं पिछले 11 साल से विस्थापित व प्रभावितों की समस्याओं पर उनका कभी भी ध्यान नहीं गया। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के होते हुए विधायक को यहां के विस्थापितों को दिग्भ्रमित करने नहीं दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...