फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 26 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। रेलवे रोड के चौड़ीकरण के नाम पर दर्जनों दुकानें तोड़ी गई थी। व्यापारियों को भरोसा दिया गया था कि सड़क का सुंदरीकरण कराया जाएगा। तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क नहीं बनी इस पर शनिवार को व्यापारियों के सब्र का बांध टूट गया और व्यापारी धरने पर बैठ गए। फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल के बैनर तले धरना दिया गया। लेकिन एक बार फिर व्यापारियों को आश्वासन की घुट्टी पिलाकर धरना खत्म करा दिया गया। चौक पर छह घंटे धरना चला। फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल को अन्य व्यापारी संगठनों का साथ मिला। सुबह 10 से चार बजे तक धरना चला। इस बीच ईओ और बिजली विभाग के अधिकारी पहुंचे और कहाकि दो माह में बिजली के खंभे लग जाएंगे इसके बाद सड़क बनाई जाएगी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डा. अरविंद गुप्ता, जिलाध्यक्ष मनोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.