मुजफ्फरपुर, जनवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। वीबी जीरामजी के तहत काम नहीं मिलने पर मजूदरों का कलेक्ट्रेट परिसर में धरना 10वें दिन रविवार को भी जारी रहा। बीते दिनों वार्ता के दौरान अधिकारियों ने सभी मजदूरों को काम दिलाने का वादा किया था, लेकिन 40 पंचायतों में ही मजदूरों को शनिवार से काम मिलना शुरू हुआ। शेष 60 पंचायतों के मजदूर अब भी काम मिलने के इंतजार में हैं। ऐसे में सभी सौ पंचायतों के मजदूर फिर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, अधिकारियों से उनकी वार्ता एक बार फिर विफल हो गई है। मजदूरों का नेतृत्व कर रहीं कुढ़नी की मनरेगा वॉच की प्रखंड समन्वयक मंदेश्री देवी ने बताया कि शुक्रवार को वार्ता के दौरान अधिकारियों ने काम देने का वादा किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित कुमार ने प्रखंडों के मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारियों को इसके लिए निर्देशित...