कोडरमा, फरवरी 2 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि प्रखंड के तिलोकरी गांव निवासी बितल साव द्वारा जमीन बचाने की गुहार को लेकर अंचल कार्यालय परिसर में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने पर आज नया मोड़ आया। सोमवार को धरना स्थल पर पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। वहीं, इस आंदोलन को माले पार्टी का खुला समर्थन भी मिला। धरना स्थल पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव ने कहा कि उन्हें इस मामले की पूर्व जानकारी नहीं थी, लेकिन हिंदुस्तान अखबार में प्रकाशित खबर पढ़ने के बाद उन्हें पूरे प्रकरण की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है और अंचल अधिकारी को पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच करनी चाहिए। साथ ही पीड़ित परिवार की पीड़ा को समझते हुए शीघ्र न्याय सुनिश्चित किया जाना च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.