शामली, मार्च 20 -- कलक्ट्रेट में आयोजित किसान दिवस में थानाभवन में शुगर मिल पर बकाया भुगतान को लेकर धरनारत किसानों पर दर्ज मुकदमे का मुद्दा छाया रहा। कई किसान नेताओं ने बकाया भुगतान को लेकर धरना दे रहे किसानों पर मुकदमा दर्ज करने का विरोध जताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है। उनका कहना था कि अपने हक मांगने के लिए किसानों को धरना देना पड़ रहा है। ऊपर से उनके खिलाफ मुकदमें दर्ज किए जा रहे है। इसके अलावा किसानों ने शामली शुगर मिल की छाई घरों में आने आदि मामले भी उठाए। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित किया गया। सबसे पहले गत किसान दिवस में रखी गई समस्याओं और उनके निस्तारण से किसानों को अवगत कराया गया। इसके बाद भारतीय किसान मजदूर संघ के नेता कुलदीप पंवार ने शामली शुगर मिल में से निकलने वाली छायी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.