सहारनपुर, मई 19 -- शनिवार को कलसी में 300 दिनों से ज्यादा दिनों से चल रहे धरने से किसान को पुलिस द्वारा उठाने जाने के अगले दिन रविवार को धरनास्थल पर तनावपूर्ण शांति छाई रही। इस बीच बड़ा घटनाक्रम भी देखने को मिला। धरना दे रहे कलसी, बालू, फतेहपुर आदि गांवों के किसानों ने भाकियू टिकैत से अपना संबंध तोड़ लिया है। इसके साथ ही धरना दे रहे किसानों को नए संगठन भाकियू अराजनैतिक का साथ मिला। खास है कि शनिवार शाम के धरने पर बैठे किसान बलराम सिंह को पुलिस उठाकर थाने पर ले आई थी, जिसका किसानों ने विरोध किया था। किसानों के द्वारा हंगामा करने के बाद बलराम सिंह को छोड़ दिया था। रविवार सुबह से ही किसान धरनास्थल पर जुटना शुरू हो गए थे। रविवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश उपाध्यक्ष जगपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष आकाश चौधरी, शामली जिला अध्यक्ष कालेन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.