नैनीताल, जनवरी 27 -- गरमपानी। खैरना बाजार स्थित महिला सभागार में सोमवार को 'मेरा गांव मेरी धरोहर' अभियान के तहत बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान उषा पिनारी ने की। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर धरती माता बचाओ अभियान समिति का गठन किया गया। समिति में ग्राम प्रधान उषा पिनारी को अध्यक्ष, संजय कुमार को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सुरेंद्र बिष्ट, मोहित सिंह, विजय गोस्वामी, राजेंद्र बिष्ट, तुलसी देवी, हेमलता जोशी और बालम सिंह को समिति का सदस्य मनोनीत किया गया। बैठक में क्षेत्र की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की गई। समिति सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण एवं गांव की सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...